राष्ट्रीय पदक विजेता युग चेलानी का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत
उदयपुर 1 जुलाई 2019, उदयपुर के 12 वर्षीय राष्ट्रीय पदक विजेता उदयमान तैराक युग चेलानी का उदयपुर आगमन पर शहर के तैराकी प्रेमी गणमान्य नागरिकों एवम साथी तैराकों ने पारस चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया और युग को कार रैली के रूप में आरएनटी तरणताल पर लाया गया।

ज़िला तैराकी संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया की युग के तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने युग एव उसके माता पिता जितेंद्र चेलानी, हेमा चेलानी का अभिनंदन कर बधाई दी, अपने प्रशिक्षण स्थल एवम गुरु से मिलते ही युग और उनके परिजन अत्यंत भाव विभोर हो गये।
प्रशिक्षक चौहान ने बताया कि इस पदक का पूरा श्रेय युग के माता पिता एवम उसकी स्वय की लगन और मेहनत को जाता है। युग का मुख्य लक्ष्य आगामी होने वाली स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी सारी प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतना है, जिसके लिए युग के सेंट अँथोनी स्कूल के निदेशक विलियम डिसूज़ा का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
स्वागत समारोह एवम रैली में श्रीमति किरन सिंह बेन्स, जया टाँक, पुष्पा शक्तावत, किशन व्यास, संजय खमेसरा, निरंजन सिंह शक्तावत, हरीश शर्मा, हसन अली, त्रिलोक वैष्णव, प्रवीण टाँक, मनीष पालीवाल, ललित चौधरी और शहर के सेकडो खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद युग ने अपने परिजनों के साथ शनि महाराज मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ज़िला तैराकी संघ और संत अँथोनी स्कूल आने वाले दिनों में युग का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा जिससे शहर के अन्य खेल प्रेमी भी तैराकी की और प्रेरित होंगे।