गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय ओरल पैथोलोजिस्ट दिवस का हुआ आयोजन

डॉ. एच.एम.ढोलकिया की स्मृति में राष्ट्रीय ओरल पैथोलोजिस्ट दिवस मनाया गया। 

 | 
इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उदयपुर 25 फरवरी 2021। गीतांजली डेन्टल एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के ऑरल पैथोलॉजी एण्ड माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आज डॉ. एच.एम.ढोलकिया की स्मृति में राष्ट्रीय ओरल पैथोलोजिस्ट दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. निखिल वर्मा के करकमलों द्वारा डॉ. एच.एम.ढोलकिया के चित्र का अनावरण डिपार्टमेन्ट ऑफ़ ऑरल पैथोलॉजी एण्ड माइक्रोबायोलॉजी में किया गया। 

विभागाध्यक्ष डॉ. मिनल वर्मा एवं डॉ. डेवनि ऑर्नोल्ड (सीनियर लेक्चरर) ने विद्यार्थियों को एच.एम.ढोलकिया के जीवन की उपलब्धियों के बारें में अवगत कराया एवं इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News