राष्ट्रीय फोटोग्राफी सम्मलेन 7 दिसंबर से उदयपुर में
इंडियन फोटोग्राफी फ़ेडेरेशन का 28वा तीन दिवसीय सम्मलेन 7 दिसंबर से उदयपुर में होगा। लेकसिटी कैमरा क्लब सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर का फोटोग्राफी सम्मलेन पहली बार उदयपुर में हो रहा है।
इंडियन फोटोग्राफी फ़ेडेरेशन का 28वा तीन दिवसीय सम्मलेन 7 दिसंबर से उदयपुर में होगा। लेकसिटी कैमरा क्लब सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर का फोटोग्राफी सम्मलेन पहली बार उदयपुर में हो रहा है। तीनो दिन तक विभिन्न प्रकार की फोटोग्राफी कला और तकनीकी पहलुओ पर चर्चा की जाएगी। आयोजक कमेटी के शरद अग्रवाल ने बताया कि सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए आयोजको से मोबाइल और ईमेल से संपर्क किया जा सकता है।