फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में विज्ञान दिवस का आयोजन

 | 
National Science Day Forensic Science Laboratory

उदयपुर, फ़रवरी 28: रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी उदयपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनांक 28.02.2025 को विज्ञान से ओत-प्रोत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त निदेशक डॉ. परमजीत सिंह ने फोरेंसिक साइंस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान फोरेंसिक साइंस क्विज, वैज्ञानिक पेपर और पोस्टर का प्रदर्शन एवं विज्ञान थीम पर कविता और स्लोगन के कार्यक्रम में सभी प्रयोगशाला कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिंसीपल न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती डिम्पल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम ‌के अन्त में डॉ एसके  mathur उपनिदेशक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News