मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमीनार 22 व 23 को
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 22 व 23 नवम्बर को राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के स्थानीय समन्वयक प्रो. संजय लोढा ने बताया कि इस सेमीनार का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन करेंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 22 व 23 नवम्बर को राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के स्थानीय समन्वयक प्रो. संजय लोढा ने बताया कि इस सेमीनार का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन करेंगे।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति न्यायमूर्ति एन. एन. माथुर होंगे जबकि अध्यक्षता सुविवि के कुलपति प्रो इन्द्रवर्धन त्रिवेदी करेंगे। दो दिन के इस कार्यक्रम में 6 सत्रों में 24 पेपर पढ़े जाएंगे।