लोकतन्त्र और निर्वाचन सुधार पर राष्ट्रीय सेमीनार कल

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को सिल्वर जुबली हॉल में भारत में लोकतंत्र और निर्वाचन सुधार पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

 | 

राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.बी.एल. फडिया ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति टी.सी. डामोर होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे, मुख्यवक्ता प्रो. आर.पी. जोशी, प्रो. सुरेन्द्र कटारिया, प्रो. एस.के. मिश्रा, डा. सुमन पामेचा, डा. प्रदीप पंजाबी सहित राजनीति विभाग के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News