मीरा कॉलेज में उच्च शिक्षा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 13 को

मॉडल कॉलेज, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय द्वारा ‘उच्च शिक्षा के लक्ष्य व चुनौतियाँ‘ उभरते प्रतिमान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 13 फरवरी 2015 को किया जायेगा।

 | 

मॉडल कॉलेज, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय द्वारा ‘उच्च शिक्षा के लक्ष्य व चुनौतियाँ‘ उभरते प्रतिमान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 13 फरवरी 2015 को किया जायेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिलाप चन्द्र जैन ने बताया कि संगोष्ठी में देश भर के लगभग 300 विद्वान भाग लेंगे। वे उच्च शिक्षा व रोजगार, पाठ्यक्रम व मूल्यांकन, कॉर्पोरेट संलग्नता, भविष्य उन्मुखता, मूल्य आधारित शिक्षा, स्थायी विकास, उच्च शिक्षा के परिवर्तित परिदृश्य, लैंगिक मुद्दे, प्रतिभा पहचान व संवर्धन, संस्थानगत स्वतंत्रता, ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा तथा उच्च शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व आदि विषयों पर मंथन करेंगे।

संगोष्ठी में तकनीकी सत्रों में पत्र-वाचन के पश्चात् पैनल डिस्कशन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News