लेखांकन के समसायिक मुद्दे पर राष्ट्रीय सेमीनार 6-7 को

मोहनलाल सुखाडिया विष्वविद्यालय के लेखा एवं सांख्यिकी विभाग एवं भारतीय लेखा परिषद की उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में लेखांकन के समसायिक मुद्दे पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 6 व 7 सितम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय में किया जा रहा है।

 | 

मोहनलाल सुखाडिया विष्वविद्यालय के लेखा एवं सांख्यिकी विभाग एवं भारतीय लेखा परिषद की उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में लेखांकन के समसायिक मुद्दे पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 6 व 7 सितम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय में किया जा रहा है।

लेखा एवं सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सेमीनार सचिव डॉ शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि सेमीनार में चार तकनीकी सत्र होंगे। प्रथम तकनीकी सत्र लेखांकन शिक्षा एवं अनुसंधान, दूसरा सृजनात्मक लेखांकन, तीसरा वस्तु बाजार एवं जोखिम प्रबन्धन तथा चौथा तकनीकी सत्र वित्तीय उपकरणों का लेखांकन विशय पर आधारित होगा; इसमें देश के ख्यातनाम प्राफेसर सम्मिलित होंगे।

सेमीनार निदेशक प्रो. जी. सोरल ने बताया कि आज सम्पूर्ण विष्व लेखांकन एवं वित्तीय घोटालों से त्रस्त है। जिसके चलते लेखांकन की विश्वसनियता पर बडा प्रश्नचिहृ लग गया है। लेखांकन के क्षेत्र में निरन्तर इस बात का शोध चल रहा है कि कपट में लिप्त कम्पनियो का पूर्वानुमान किया जा सके। इस प्रकार के सेमीनार से लेखांकन में पारदर्षीयता लाने तथा लेखांकन की प्रतिष्ठा को पुर्नस्थापित करने में सहायता मिलेगी।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मो.सु.वि. के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी करेंगे। मुख्य वक्ता इंस्टीट्युट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स ऑफ इण्डिया की पाठ्यक्रम समिति के सदस्य डॉ. निलेश सूचक तथा मुख्य अथिति वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. विजय श्रीमाली होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News