इतिहास विभाग की राष्ट्रीय सेमीनार के पोस्टर का विमोचन
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. भवानीषंकर शंकर गर्ग ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्रियों का छात्रों, शोधार्थियों एवं आम
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. भवानीषंकर शंकर गर्ग ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्रियों का छात्रों, शोधार्थियों एवं आम जनता तक पहुंचे ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
प्रो. गर्ग आज विश्वविद्यालय के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिनांक 30-31 जनवरी को आयोजित ‘राजस्थान के इतिहास के आयाम’ विषयक पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।
आयोजन सचिव डॉ. हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, वाणिज्य संकाय डीन प्रो. सी.पी. अग्रवाल, कला संकाय डीन प्रो. सुमन पामेचा, संगोष्ठी निदेषक डॉ. नीलम कौशिक, प्रो. गिरीशनाथ माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
