गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना र्इकार्इ शिविर
गुरुनानक कन्या महाविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना र्इकार्इ के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन शुक्रवार को तितरडी स्थित अम्बाघाटी विद्यालय में सुखाडीया विश्वविधालय अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष फरीदा शाह ने किया।

गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना र्इकार्इ के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन शुक्रवार को तितरडी स्थित अम्बाघाटी विद्यालय में सुखाडीया विश्वविधालय अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष फरीदा शाह ने किया।
एन.एस.एस प्रभारी अनिता चौबिसा ने बताया कि अम्बाघाटी विद्यालय में आयोजित समारोह के वि. अतिथी गिर्र्वा शिक्षा समिति के चेयरमेन औनार सिंह सिसोदिया तितरडी सरपंच दल्लुबार्इ, उपसरपंच रामसिंह थे।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. जी.एम मेहता ने की तथा अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अनुज्ञा पोरवाल ने किया। समारोह में मुख्यअतिथी फरीदा शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं का मुल दायित्व है कि वे ग्रामीण जनजीवन में व्याप्त कुरितियों व अन्धविश्वास के विरुध जनचेतना जागृत करें; पर्यावरण सरक्षण महिला सशक्तिकरण , साक्षरता व रचनात्मक प्रवृतियों के प्रसार से सेवा का संकल्प पूर्ण होता है।
अनिता चौबिसा ने 7 दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की , शिविर में 50 स्वयंसेविकाएं भाग ले रहीं हैं।
