राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के चयन पूर्व परीक्षण शिविर
स्थानीय राजकीय कँवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, के तत्वावधान 59वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा हेतु चयन पूर्व परीक्षण शिविर आज बी.एन.कॉलेज स्थित तरण ताल पर सम्पन्न हुआ।
स्थानीय राजकीय कँवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, के तत्वावधान 59वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा हेतु चयन पूर्व परीक्षण शिविर आज बी.एन.कॉलेज स्थित तरण ताल पर सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण दास वैष्णव ने बताया कि, गत 18 नवम्बर से शुरू हुए चयन परीक्षण शिविर में राज्य भर से 33 प्रतियोगियों ने भाग लिया, आज बुधवार को जिला खेल पर्यवेक्षक डाल चन्द मेनारिया तथा शिविर प्रभारी महेन्द्र कुमार शर्मा की उपस्थिति में परीक्षण उपरान्त चयनित 8 खिलाडियों के नामों की घाषणा की गई इसके अनुसार 19 वर्ष छात्र वर्ग में कृष्णा वैष्णव (उदयपुर) , पंकज पालीवाल (राजसमन्द), 19 वर्ष छात्रा वर्ग में इन्द्रप्रीत (जयपुर प्रथम), रिया खींचड (जयपुर प्रथम), तथा 17 वर्ष छात्र वर्ग में अंकित सिंह (सीकर), व 17 वर्ष छात्रा वर्ग में योषिता व्यास (उदयपुर), पलक शर्मा (जयपुर), तथा जया शेखावत (सीकर), का चयन किया गया। ये सभी खिलाडी आगामी 10 से 15 दिसम्बर को पूणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली उनसाठवी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इससे पूर्व 4 से 7 दिसम्बर तक पुनः उदयपुर में इन चयनित खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इस आयोजन हेतु माध्यमिक शिक्षानिदेशालय बीकानेर द्वारा स्थानीय राजकीय कवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी है।

