गाँधी दर्शन की समकालीन विश्व में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 27-28 सितंबर को

उदयपुर 25 सितंबर 2019, उदयपुर के विद्या भवन गोविंदराम सेकसरिया शिक्षक महाविद्यालय उदयपुर के सभागार में आगामी 27-28 सितंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर आईसीएसएसआर द्वारा प्रवर्तित 'गाँधी दर्शन की समकालीन विश्व में प्रासंगिकता' नामक विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगा।

 | 

गाँधी दर्शन की समकालीन विश्व में प्रासंगिकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 27-28 सितंबर को

उदयपुर 25 सितंबर 2019, उदयपुर के विद्या भवन गोविंदराम सेकसरिया शिक्षक महाविद्यालय उदयपुर के सभागार में आगामी 27-28 सितंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर आईसीएसएसआर द्वारा प्रवर्तित ‘गाँधी दर्शन की समकालीन विश्व में प्रासंगिकता’ नामक विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगा।

विद्या भवन गोविंदराम सेकसरिया शिक्षक महाविद्यालय उदयपुर की प्राचार्या प्रो सुषमा तलेसरा ने बताया की वर्तमान संदर्भ में गाँधी दर्शन अपने आप में अनेक वैश्विक समस्याओ का हल लिए हुए है। इसलिए इस दृष्टिकोण से भी चिंतन मंथन को दिशा देकर गाँधी दर्शन का पुनरावलोकन किया जाना चाहिए। संगोष्ठी का यही उद्देश्य है। गांधीजी की 150वी जयंती पर आयोजित इस संगोष्ठी में विविध विषयो पर अलग अलग सत्रों के लिए देश भर से विषय के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ शाईनी वर्गीस एवं डॉ विभा देवपुरा ने बताया की 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कृषि विवि के प्रो एन इस राठोड होंगे जबकि मुख्य वक्ता गांधीवादी किशोरजी संत होंगे। दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोविन्दगुरु विवि के कुलपति प्रो कैलाश सोडानी होंगे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

उक्त संगोष्ठी में देश भर से लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। संगोष्ठी में प्रतिभागियों द्वारा अपने पत्रों की प्रस्तुति सिम्पोजियम के रूप में की जाएगी। जिसमे अलग अलग सात उप विषयो पर विशेषज्ञ एवं प्रतिभागी चर्चा करेंगे। पहले दिन चार और दुसरे दिन तीन उपविषयों पर प्रस्तुतिकरण होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News