आधुनिक जैविक कृषि में नवाचार पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जैविक खेती पर 21 दिवसीय राष्ट्रीयप्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘आधुनिक जैविक कृषि में अध्यतन प्रगति एवं नवाचार’’ का आयोजन अनुसंधान निदेशालय, उदयपुर द्वारा 5 से 25 सितम्बर, 2018 तक किया जा रहा है।

 | 

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा करेंगे, प्रो. एन. एस. राठौड, उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

Click here to Download the UT App

डाॅ. एस.के. शर्मा, निदेशक, जैविक खेती प्रशिक्षण केन्द्र तथा क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक ने बताया कि इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के सात राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र एवं राजस्थान की 12 विभिन्न संस्थानों के 25 वैज्ञानिक भाग लेंगे। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञों के द्वारा व्याख्यान, प्रायोगिक कार्यशाला तथा किसानों के खेतों का फील्ड भ्रमण भी आयोजित किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News