राष्ट्र निर्माण के लिये राष्ट्रीय एकता आवश्यक – एयर कोमोडोर T.K.सिन्हा

"एक भारत श्रेष्ठ भारत" NCC शिविर के समापन समारोह में राजस्थान NCC निदेशालय जयपुर के उप महा निदेशक एयर कमोडोर T.K.सिन्हा ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता विभिन्न जातियों, संस्कृतियों, धर्मों और क्षेत्रों से रहने के बाद भी एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिये देश के NCC कैडेट्स के बीच आम पहचान की भावना को दर्शाता है। यह विविधता में एकता और महान स्तर करने के लिए NCC कैडेट्स के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देता है।

 | 

राष्ट्र निर्माण के लिये राष्ट्रीय एकता आवश्यक – एयर कोमोडोर T.K.सिन्हा

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” NCC शिविर के समापन समारोह में राजस्थान NCC निदेशालय जयपुर के उप महा निदेशक एयर कमोडोर T.K.सिन्हा ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता विभिन्न जातियों, संस्कृतियों, धर्मों और क्षेत्रों से रहने के बाद भी एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिये देश के NCC कैडेट्स के बीच आम पहचान की भावना को दर्शाता है। यह विविधता में एकता और महान स्तर करने के लिए NCC कैडेट्स के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देता है।

एयर कमोडोर सिन्हा ने जोर देकर कहा कि भारत की गणना विश्व के सबसे बडे देशों में से एक के रुप में की जाती है जो कि पूरे विश्व में दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, जहाँ 1652 के आसपास भाषाऍ और बोलियॉ बोली जाती है। यह देश दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों को जैसे हिंदू, इस्लाम, बौद्ध, ईसाई, जैन, सिख और पारसी धर्मों को विभिन्न संस्कृति, खानपान की आदतों, परंपराओं, पोशाकों और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शामिल करता है। यह जलवायु में काफी अन्तर के साथ एक विविधतापूर्ण देश है। देश में प्रमुख भिन्नता होने के बाद भी, इसका प्रत्येक भाग एक ही संविधान द्वारा बहुत शांति के साथ नियंत्रित है।

लेफ्टिनेंट.पी. एस. राव ने बताया कि समापन समोराह के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को अलग अलग गतिविधियों कि प्रतियोगिताओ में प्रथम व् द्वितीय आने वाले टीमों व व्याक्तिगत स्पर्धओं मैं भाग लेने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। खो खो बॉयज मे ढूंढाड़ कंपनी प्रथम व हाड़ोती कंपनी द्वितिय रही वही खो खो गर्ल्स में घोड़वाद प्रथम व् मेवाड़ द्वितीय रही। वॉलीबॉल बॉयस मे मेवाड़ प्रथम व् ढूंढाड़ द्वितीय रही जबकि वॉलीबॉल गर्ल्स मे हाड़ोती प्रथम तथा ढूंढाड़ द्वितीय रही। टग ऑफ़ वॉर मे गोडवाड़ प्रथम तथा हाड़ोती द्वितीय रही जबकि टग ऑफ़ वॉर गर्ल्स मे मेवाड़ प्रथम एवं गोडवाड़ द्वितीय रही

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

एक्सटेम्पो बॉयज मे कैडेट अजय कुमार प्रथम तथा कैडेट कुंदन सिंह द्वितीय व् जोया सिद्दीकी तृतीया रही। एक्सटेम्पो जूनियर डिवीज़न कैडेट अमित कुमार प्रथम कणप्रीत कौर द्वितीय तथा कैडेट मानसी समरया तृतीया रही। नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रेजेंटेशन मे जोधपुर ग्रुप प्रथम तथा ओडिशा डायरेक्टरेट द्वितीय रहा वही जूनियर डिवीज़न मे मारवाड़ कंपनी प्रथम तथा हाड़ोती कंपनी द्वितीय रही। ग्रुप डांस मे मेवाड़ कंपनी प्रथम तथा शेखावाटी द्वितीय रही। ग्रुप डांस जूनियर डिवीज़न मे शेखावाटी प्रथम तथा हाड़ोती कंपनी द्वितीय रही। साफा बाँध प्रतियोगिता मे कैडेट अनिरुद्ध सिंह मारवाड़ कंपनी प्रथम कैडेट श्रवण सिंह गोडवाड़ कंपनी द्वितीय कैडेट युवराज सिंह मारवाड़ कंपनी तृतीय रहे।

इस अवसर पर उड़ीसा डायरेक्टरेट तथा राजस्थान डायरेक्टरेट के कैडेट्स नै मुख्य अतिथि के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी जिसमे राजस्थान के कैडेट्स नै उड़ीसा के लोक गीत व् लोक नृत्य प्रस्तुत किया वही उड़ीसा के कैडेट्स ने राजस्थान के लोक गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण कैंप संचालन मे सीनियर अंडर अफसर हेमंत राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन अंडर अफसर संजय सिंह शेखावत तथा सार्जेंट कोमलं व सार्जेंट हिमांशी ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News