मतदान केन्द्रों पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार 25 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।
| Jan 23, 2015, 19:58 IST
राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार 25 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अति.जिला मजिस्ट्रेट(शहर) श्री छोगाराम देवासी के निर्देशानुसार 153-उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों के भवन, कार्यालय, विद्यालय, नोहरे आदि 25 जनवरी को खुले रहेंगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त बीएलओ/कार्मिक सुबह 10 बजे से उपस्थित रह कर इस राष्ट्रीय पर्व को समारोहपूर्वक मनाएंगे।
