राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 7 को उदयपुर में
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा 7 नवम्बर को सुबह 6.00 बजे मेवाड़ एक्सप्रेस से मावली पहुंचेंगी। वे सुबह 9.30 बजे राजसमन्द पहुंचकर वहां के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक लेंगी। वे सुबह 10.00 बजे नाथद्वारा दर्शन हेतु जाएंगी तथा दोपहर 12.15 बजे उदयपुर पहुंचकर 12.30 बजे हिरणमगरी से.-5 में […]
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा 7 नवम्बर को सुबह 6.00 बजे मेवाड़ एक्सप्रेस से मावली पहुंचेंगी। वे सुबह 9.30 बजे राजसमन्द पहुंचकर वहां के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक लेंगी।
वे सुबह 10.00 बजे नाथद्वारा दर्शन हेतु जाएंगी तथा दोपहर 12.15 बजे उदयपुर पहुंचकर 12.30 बजे हिरणमगरी से.-5 में आसरा विकास संस्थान की ओर से आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के उदघाटन समारोह में शरीक होंगी। वे शाम 4.00 बजे यहां कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक लेकर शाम 6.15 बजे मेवाड़ एक्सप्रेस से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगी।
