सेकरोइलीयक जोईंट डिसफक्सन पर राष्ट्रीय कार्यशाला

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी महाविद्यालय द्वारा सेकरोइलीयक जोईंट डिसफक्सनं ( रीढ़ की हड्डी व कुले का जोईट ) के मेनुयल थेरेपी द्वारा उपचार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयेाजन विश्वविद्यालय के प्रतापनगर परिसर स्थित आईटी सभागार में शुक्रवार को प्रातः 09 बजे किया जायेगा।

 | 

प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी, विशिष्ठ अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह, डॉ. सीके आमेटा, अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. संजीव झा – इन्दौर मेनुयल थेरेपिस्ट युएसए होंगे। कार्यशाला में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश के लगभग 80 प्रतिभागी भाग लेगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News