राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को
स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 12 जनवरी 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाएंगे।
स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 12 जनवरी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाएंगे।
जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि युवा सप्ताह के दौरान 13 जनवरी को सांस्कृतिक दिवस, 14 को सहभागिता दिवस, 15 जनवरी को समाजसेवा दिवस, 17 को युवा एवं शांति दिवस, 18 जनवरी को व्यावसायिक कौशल दिवस तथा 19 जनवरी को जागरूकता दिवस के रूप में आयोजित होगा।