राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन 5 जनवरी 2020 को उदयपुर में

राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन 5 जनवरी 2020 को उदयपुर में
 

इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से संस्थान, राष्ट्रीय युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा सदस्य प्रतिनिधि भाग लेगे।
 
राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन 5 जनवरी 2020 को उदयपुर में
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान का राष्ट्रीय युवा मोर्चा

उदयपुर। 6 नवम्बर 2019, बुधवार, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान का राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन 5 जनवरी को सेक्टर-4, सामुदायिक भवन के पास, अटल सभागार में आयोजित होगा। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से संस्थान, राष्ट्रीय युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा सदस्य प्रतिनिधि भाग लेगे।

संस्थान परम सरंक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ग्राम लोहारिया, गनोडा, भीमपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ, खेरोट, मन्दसौर, अरनोद एवं दलोदा आदि पंचायतो का भ्रमण कर उन्हे अधिवेशन में भाग लेकर अहम भागीदारी का निर्वहन करने हेतु संदेश दिया। भ्रमण कार्यक्रम में सभी गांवो में अति उत्साह देखने को मिला।

जैन ने बताया कि अधिवेशन अलग अलग सेशनों में राजनैतिक क्षेत्र, शिक्षा को शिखर पर पहुंचाने, रोजगार उपलब्ध कराने, अल्पसंख्यकों को मिलने वाला लाभ, सामाजिक गतिविधियां, व्यवसाय क्षेत्र में उन्नति आदि विषयों पर संबंधित विशेषज्ञ अपने अपने व्याख्यान के माध्यम से जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी एवं ओपन सेशन में उपस्थित सदस्य प्रतिनिधियों से राष्ट्रीय युवा मोर्चा का विस्तार करने एवं मजबूत संगठन के सुुझाव भी आमंत्रित किये जायेगे। 

राष्ट्रीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने बताया कि भ्रमण में राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष यतीन्द्र सुरावत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारी चेतन जैन, राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक विकास कीकावत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन मंत्री सचिन गनोडिया सहित अन्य पदाधिकारी साथ मे रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal