मुम्बई की टी.वी. कलाकार के नृत्य एवं राष्ट्रीय युवा गौरव रत्न अलंकरण के साथ राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन का समापन


मुम्बई की टी.वी. कलाकार के नृत्य एवं राष्ट्रीय युवा गौरव रत्न अलंकरण के साथ राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन का समापन

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय युवा मोर्चा का महाअधिवेशन हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित अटल सभागार में सम्पन्न हुआ। 
 
मुम्बई की टी.वी. कलाकार के नृत्य एवं राष्ट्रीय युवा गौरव रत्न अलंकरण के साथ राष्ट्रीय युवा मोर्चा अधिवेशन का समापन
कार्यक्रम में मुम्बई की राष्ट्रीय क्लासिकल नृत्यांगना एवं टी.वी. एक्ट्रेस सुश्री आशिका जैन द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई एवं समारोह में उपस्थित महानुभावों को योगा भी कराया गया। कार्यक्रम में इशिका एण्ड ग्रुप ने भी बहुत ही रोचक नृत्य प्रस्तुत किया।
 

उदयपुर 6 जनवरी 2020 । अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय युवा मोर्चा का महाअधिवेशन हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित अटल सभागार में सम्पन्न हुआ। 

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वागड़ ग्रुप के राजेश कुमार जैन, केरियर मार्गदर्शक मुकेश श्रीमाली, राष्ट्रीय कवि बलवन्त‘बल्लू’,  मुम्बई की क्लासिकल डांसर एवं टी.वी. एक्ट्रेस सुश्री आशिका जैन, निर्मल मालवी थे। इन सभी अतिथियों का पगडी, शाॅल एवं उपरना से सम्मान किया गया।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने यह भी बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि राजेश कुमार जैन का पुष्प वर्षा के साथ युवा गौरव रत्न की उपाधि से अलंकृत कर सम्मान पत्र के साथ अभिनन्दन किया गया। राजेश जैन ने समाज में उन्नति के लिए तन-मन-धन से अपने उदबोधन में सेवा करने का आश्वासन दिया। समारोह में मुकेश श्रीमाली द्वारा युवाओं को केरियर मार्गदर्शन उच्च शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय आदि के सम्बन्ध में दिया गया।

मुकेश मुण्डलिया ने अल्पसंख्यकों को मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम में श्रीमती वन्दना मूथा, महेन्द्र मूथा एवं मुकेश मुण्डलिया द्वारा अल्पसंख्यक पत्रक योजना का विमोचन किया गया।

युवा मोर्चा प्रभारी चेतन मुसलिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुम्बई की राष्ट्रीय क्लासिकल नृत्यांगना एवं टी.वी. एक्ट्रेस सुश्री आशिका जैन द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई एवं समारोह में उपस्थित महानुभावों को योगा भी कराया गया। कार्यक्रम में इशिका एण्ड ग्रुप ने भी बहुत ही रोचक नृत्य प्रस्तुत किया।

समारोह में युवाओ की अहम भूमिका पर कार्यक्रम संयोजक विकास किकावत द्वारा प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि समारोह में वरिष्ठ समाजजनों में उदयपुर से गेंदालाल फान्दोत, अहमदाबाद से आशिक कलावत, इन्दौर से अशोक जैन, मन्दसौर से महेन्द्र जैन, दलोदा से महावीर जैन, प्रतापगढ से कवि चांदमल जैन ‘चन्दू’  ऋषभदेव से राजेश पंचोली के अलावा युवा मोर्चा महामंत्री रितेश सुरावत, कार्याध्यक्ष यतीन्द्र सुरावत, विजय लूणदिया, संस्थान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश जुंसोत, युवा मोर्चा सहसंयोजक सचिन गनोडिया एवं विभिन्न राज्यो से संस्थान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजक, राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा प्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति अहम रही।

समारोह के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन एवं 16 बच्चियों द्वारा कथक नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण किया गया। स्वागत भाषण राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष डाॅ. हर्षित जैन द्वारा किया गया एवं संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन द्वारा अब तक हुए सभी कार्यक्रमो एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। 

समारोह के अन्त में राष्ट्रीय हास्य कवि बलवन्त ‘बल्लू’ द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से उपस्थितजनो को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा प्रभारी चेतन मुसलिया ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया द्वारा किया गया। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal