देशी कट्टा सप्लायर गिरफ्तार

उदयपुर 16 मई 2019, भूपालपुरा पुलिस थाना ने धारा 3/25 और 5/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त रमजान शेख पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 24 साल निवासी नई आबादी प्रतापगढ़ को आज कोर्ट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

 | 

थाना भूपालपुरा द्वारा अम्बामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर जावेद खान उर्फ़ कालिया को एक देशी कट्टे एवं ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त जावेद खान पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान जावेद ने उक्त हथियार हिस्ट्रीशीटर असलम दांतला से लिया था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

असलम दांतला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो पता चला की असलम दांतला ने यह हथियार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर मोहम्मद आज़म से लिया था। इस तरह कड़ी से कड़ी जोड़ने पर पता चला की मोहम्मद आज़म ने उक्त हथियार रमजान शेख से लिया था।पुलिस अब रमज़ान शेख को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News