प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन पर विचार
कोर्ट परिसर में स्थित बार ऐसोसिएशन के सभागार में आज प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में धरती पर बढ़ रहे वैश्विक उष्माकरण व जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से ग्लेशियर का पिघलना, समुद्रों के जल स्तर का बढना, सुनामी, सुखा, बाढ़, आदि समस्या पर विचार […]
कोर्ट परिसर में स्थित बार ऐसोसिएशन के सभागार में आज प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में धरती पर बढ़ रहे वैश्विक उष्माकरण व जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से ग्लेशियर का पिघलना, समुद्रों के जल स्तर का बढना, सुनामी, सुखा, बाढ़, आदि समस्या पर विचार मंथन किया गया।
इस एक दिवसीय शिविर में उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़, डूंगरपुर एवं बांसवाडा जिले के इस आन्दोलन से जुड़े व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन शहर ईकाई के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि इस शिविर के मुख्य वक्ता बी.डी सिंह, कृषि महाविद्यालय, डी.एल डांगी, मोहम्मद शरीफ छिपा ने अपने विचार व्यक्त किए।