प्रकृति प्रेमियों ने गोरमघाट ट्रेन सफारी, वन भ्रमण के साथ

वन विभाग के वन्यजीव संभाग, उदयपुर की ओर से प्रकृति प्रेमियों को पर्यावरण, वन संरक्षण एवं वन्यजीवों के प्रति प्रेम एवं जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे वन भ्रमण इको टूर कार्यक्रम के तहत शनिवार को रावली टॉडगढ़ अभयारण के गोरमघाट एवं रविवार को भील बैरी स्थल का भ्रमण कराया गया।

 | 

मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव राहुल भटनागर ने बताया कि मानसून के दौरान प्रकृति के नवीन स्वरूप एवं वन्यजीव व वनस्पति से आमजन को रूबरू कराने के उद्देश्य से गोरमघाट एवं भील बैरी का भ्रमण कराया गया। भटनागर ने बताया कि गोरमघाट मावली-मारवाड जंक्शन के मध्य स्थित रमणीय एवं प्राकृतिक स्थल है जहां रेल सफारी के साथ प्रकृति प्रेमी सेन्चुरी का भ्रमण कर वहां गिरते झरने का लुत्फ उठाते हैं और इस बार प्रकृति प्रेमियों का रूझान गोरमघाट के प्रति अधिक देखा गया।

प्रकृति प्रेमियों ने गोरमघाट ट्रेन सफारी, वन भ्रमण के साथ

वहीं रविवार को प्रकृति प्रेमियों ने भील बेरी सेंचुरी में 4 किमी इको ट्रेकिंग कर शुद्ध आक्सीजन प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य लाभ उठाया। वहां 55 मीटर की ऊंचाई से गिरता झरना विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।

टूर ऑपरेटर कांतिलाल पूनमिया ने दोनो स्थलों पर प्रकृति के नवीन स्वरूप के साथ वहां पाई जाने वाली वनस्पतियों एवं वन्यजीवों से सभी को अवगत कराया। श्री पूनमिया ने बताया कि इसी क्रम में आगामी रविवार 24 सितम्बर को पानरवा स्थित फुलवारी की नाल सेंचुरी तथा 1 अक्टूबर को कुंभलगढ़ और जयसमंद अभयारण्य का भ्रमण कराया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News