ईश्वर का सानिध्य है मन का स्वभाव – उत्तम स्वामी

लाखों करोड़ो कमाकर भी मनुष्य का मन शान्त नही है, वह अशान्त है। जब मन अशान्त हो तो सांसारिक बस्तुओं से वीरक्त होकर भजन करने चाहिये क्योंकि वह परमार्थ है। जब सांसारिक जगत के प्रहारों से मन विचलित हो और परमार्थ के साधनों से मन को शान्ति मिले वह शाश्वत शान्ति है।

 | 

ईश्वर का सानिध्य है मन का स्वभाव – उत्तम स्वामी

लाखों करोड़ो कमाकर भी मनुष्य का मन शान्त नही है, वह अशान्त है। जब मन अशान्त हो तो सांसारिक बस्तुओं से वीरक्त होकर भजन करने चाहिये क्योंकि वह परमार्थ है। जब सांसारिक जगत के प्रहारों से मन विचलित हो और परमार्थ के साधनों से मन को शान्ति मिले वह शाश्वत शान्ति है।

उक्त प्रवचन वनवासी कल्याण परिषद के सहयोगार्थ टाऊन हॉल प्रांगण मे श्री मद्भागवत कथा आयोजन समिति, उदयपुर द्वारा आयोजित की जा रही भागवत कथा के पांचवे दिन पूर्ण भक्तिमयी एवं आध्यात्मिक वातावरण मे ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि मन की सिद्धता ईश्वर के सानिध्य से है उसके लिए प्रयास जरूरी है और प्रयास के लिए प्रभु भक्ति में दक्ष होना पड़ता है। संत श्री ने कहा कि प्राप्ति व वीरक्ति मनुष्य का स्वभाव है, परन्तु ईश्वर के सानिध्य मे वीरक्ति नही है वहां तो भक्ति क्षणों -क्षण, दिनों दिन बढती ही जाती है। मनुष्य से श्रेष्ठ तो पशु है। पशु के सामने शराब रख दो, तम्बाकू रख दो, व्यसन की कई चीजें रख दो लेकिन वह ग्रहण नही करता। मनुष्य का जीवन सात्विक व देवीय गुण से पूर्ण है लेकिन उसके लिए सत्य गुणी जीवन जीना कठिन है।

भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण जन्म के पश्चात् नन्दोत्सव, गोपियो-ग्वालो द्वारा दर्शन, कृष्ण चरित्र, बाल लीलाएं, श्री कृष्ण द्वारा पुतना, शटकासुर, यमलार्जुन उद्धार एवं कंस के वध की कथा का वर्णन किया। पांचवे दिन की कथा मे मुख्य अतिथि शकुंतला, रघुवीर सिंह, मुख्य यजमान भुपेन्द्र सिंह बड़ोती, राम नरेश विजयवर्गीय, कालू मीणा, धर्मनारायण जोशी, शंकर मीणा, हेतनारायण त्रिवेदी ने संतश्री का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरण का लाभ नानजी भाई गुजराजी पटेल समाज, नयन कुमार गाँधी एवं सगस जी सत्संग मंडल द्वारा लिया गया। वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित राणा पूंजा हॉस्टल में सहयोग करते हुए केकड़ी के राम नरेश विजयवर्गीय ने 24 पंखे भेंट किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News