Nautapa 2026: धरती उगलेगी आग! इस तारीख से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन भूलकर भी ना करें ये काम

 | 

Udaipur Times, Nautapa 2026: देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में मौसम वियाहगा ने बताया है की आने वाले दिनों में जबरदस्त आग उगलने वाली है। 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने वाला है। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। 

इस साक का नौतपा 25 मई से लेकर 2 जून तक रहने वाला है। नौतपा साल के नौ सबसे गर्म दिन होते हैं। इन नौ दिनों में सूर्य सबसे ज्यादा आग उगलता है और धरती तपने लगती है। इस बार नौतपा अधिक मास में लग रहा है। इसलिए इसमें दान-पुण्य का महत्व और भी ज्यादा हो जाता है। आइए जानते है नौतपे में क्या करें और क्या ना करें। Nautapa 2026

5 चीजों का करें दान

जल या शरबत

नौतपा की भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए जल या शरबत का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इन दिनों में लोग जगह-जगह जल, शरबत का दान करते हैं। Nautapa 2026

पंखे का दान

नौतपा से राहत दिलाने के लिए आप पंखे का दान भी कर सकते हैं। आप हाथ से घुमाने वाले या इलेक्ट्रिक पंखे का दान कर सकते हैं। यह आपके सामर्थ्य पर निर्भर करता है। Nautapa 2026
मौसमी फल

गर्मी के इस मौसम में आप मौसमी फलों का दान भी कर सकते हैं। यह सीजन तरबूज, खरबूजा या आम जैसे फलों का है। ऐसे में आप इन चीजों का दान भी गरीबों को कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गन्ने के जूस का दान भी कर सकते हैं। Nautapa 2026

छाते का दान

नौतपा की तपती धूप में किसी जरूरतमंद को छाता भी दान किया जा सकता है। ताकि वह सिर पर पड़ने वाली तेज धूप से बच सके। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को सूर्य के प्रकोप से राहत मिलती है और दान करने वाले को पुण्य फल प्राप्त होता है। Nautapa 2026

क्या न करें?

नौतपा में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए।

नौतपा में  किसी नए या महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने से बचें। Nautapa 2026

नौतपा में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। यह जोखिम सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दिन के समय लंबी यात्राएं न करें।

नौतपा में तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।  Nautapa 2026 इस दौरान ज्यादा तेल-मसाले में बने भोजन से भी परहेज करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News