एन.सी.सी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
1 राज नेवल युनिट एन.सी.सी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं प्री. नौ-सैनिक कैम्प 27 अक्टूबर 2014 से 05 नवम्बर 2014 तक टी.पी.टी.छावनी नजदीक सिटी रेल्वे स्टेशन, उदयपुर में शुरू हुआ । इस केम्प में 103 सीनियर डिविजन एवं सीनियर विंग व 545 जुनियर डिविजन के कैडेट भाग लेंगे।

इनके साथ ही इस कैम्प से कारवार (कर्नाटक) में आयोजित होने वाले नौ-सैनिक कैम्प हेतु चयनित होंगे। कमाडिंग अफसर कमाण्डर कृष्णा कुमार मेहता ने बताया कि इस कैम्प के दौरान स्विमिंग टेस्ट, फायरिंग, बैण्ड्स एण्ड हिचेज, एंकर वर्क, नेवीगेशन एवं डायरेक्शन/संचार आदि प्रतियोगिताए आयोजित होगी।

अन्य कैडेट्स के लिए क्रॉस कन्ट््री, परेड, श्रमदान, फायरिंग, सीमेन शिप, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकीकरण, सीमाफोर, अनुशासन, एकता, आपातकालीन सेवा, आदि से संबन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न खेलकूद साहित्यक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शिविर के दौरान किया जाएगा।