एनसीसी की कैडेट छात्राओं ने बुज़ुर्ग महिलाओ के साथ मनाया एनसीसी दिवस

उदयपुर के गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी यूनिट 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी (आर्मी विंग) की छात्राओं ने ओल्ड ऐज होम की बुज़ुर्ग महिलाओ के साथ अपना समय व्यतीत किया और उनके साथ मौज मस्ती करके बुज़ुर्गो का दिल जीत लिया। एनसीसी दिवस पर यह कैडेट्स 22 नवम्बर को हिरन मगरी के सेक्टर 14 स्थित नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित तारा ओल्ड ऐज होम पहुंची जहाँ उन्होंने मेजर अदिति सिंह के नेतृत्व में ओल्ड ऐज होम की बुज़ुर्ग महिलाओ के साथ नाच गाकर और मौज मस्ती कर उनका मनोरंजन किया।

 | 

एनसीसी (आर्मी विंग) की मेजर अदिति सिंह ने बताया की एनसीसी कैडेट्स ने ओल्ड ऐज की 70 महिलाओ के साथ न सिर्फ मौज मस्ती की बल्कि उन्हें बेडशीट्स और कम्बल भी भेंट की। तारा ओल्ड ऐज होम के संचालको ने भी कैडेट्स छात्राओं के इस प्रयास के भूरी भूरी प्रशंसा की।

एनसीसी की कैडेट छात्राओं ने बुज़ुर्ग महिलाओ के साथ मनाया एनसीसी दिवस

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर एनसीसी की मेजर अदिति सिंह, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, गर्ल्स केयर इंस्ट्रक्टर शालिनी और अंजना एवं गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की रेखा पालीवाल भी उपस्थित थी।

एनसीसी की कैडेट छात्राओं ने बुज़ुर्ग महिलाओ के साथ मनाया एनसीसी दिवस

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News