विभिन्न स्थानों से आये NCC कैडेट्स ने नारायण सेवा, गौरव केंद्र और फतहसागर पर पुष्प प्रदर्शनी का भ्रमण किया

आज 29 दिसंबर को "एक भारत श्रेष्ठ भारत" एन सी सी शिविर में NCC कैडेट्स को नारायण सेवा संसथान, प्रताप गौरव केंद्र, फतहसागर पाल पर चल रही फूल पौधों की प्रदर्शनी व सिटी पैलेस का भ्रमण करवाया गया।

 | 

विभिन्न स्थानों से आये NCC कैडेट्स ने नारायण सेवा, गौरव केंद्र और फतहसागर पर पुष्प प्रदर्शनी का भ्रमण किया

आज 29 दिसंबर को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एन सी सी शिविर में NCC कैडेट्स को नारायण सेवा संसथान, प्रताप गौरव केंद्र, फतहसागर पाल पर चल रही फूल पौधों की प्रदर्शनी व सिटी पैलेस का भ्रमण करवाया गया।

नारायण सेवा संसथान देखकर कैडेट्स काफी प्रभावित हुए। 1985 में स्थापित इस संस्थान में अभी तक तीन लाख से अधिक विकलांग, निशक्त एवं असहाय लोगो का सफल ऑपरेशन किया जा चूका है। इस संसथान में प्रतिदिन सौ से अधिक लोगो का निःशुल्क एवं सफल ऑपरेशन होता है जो की अपने आप में एक मिसाल है। प्रभारी PS RAO ने बताया की शिविर में आये विभिन्न कैडेट्स ने बच्चो की ट्रैन में बैठकर पूरे परिसर का भ्रमण किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कैडेट्स ने प्रताप गौरव केंद्र पहुँचकर मेवाड़ की शौर्य एवं पावन भूमि के इतिहास से सरोकार किया। गौरव केंद्र में दिखाई गयी मेवाड़ की गौरव गाथाओ में महाराण प्रताप का शौर्य, हल्दीघाटी का युद्ध, चेतक घोड़े के स्वामी भक्ति, शक्ति सिंह का भ्रातत्त्व, हकिम खान सूरी की कौमी एकत, भामाशाह का दान, पन्नाधाय का मातृत्व बलिदान, हाडीरानी का शौर्य, पद्मिनी का जौहर एवं मीराबाई की भक्ति देखकर कैडेट्स अभिभूत हुए।

लेफ्टिनेंट RAO ने बताया की पुष्प प्रदर्शनी अपने आप में अतुलनीय प्रदर्शनी है जो कही कही देखने को मिलती है। कैडेट्स के लिए ये भी एक आश्चर्य का विषय था। तत्पश्चात कैडेट्स ने सिटी पैलेस, गुलाब बाग़ तथा दूध तलाई का भ्रमण किया। इस भ्रमण में 200 लड़किया तथा 400 लड़को ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News