एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता संदेश

एनसीसी की 10 राज. बटालियन, उदयपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कमान् अधिकारी कर्नल हरी भगवान की अध्यक्षता में किया गया।

 | 

एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता संदेश

एनसीसी की 10 राज. बटालियन, उदयपुर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कमान् अधिकारी कर्नल हरी भगवान की अध्यक्षता में किया गया।

एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता संदेश

प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल प्रतीक हमाल ने कैडैट्स को स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राष्ट्र एवं समाज के साथ स्वयं को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर व कैडेट्स की जागरूकता रैली को कर्नल हरी भगवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फतह स्कूल से प्रारंभ होकर आरसीए कॉलेज, एमबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, सेवा आश्रम, सूरजपोल होते हुए उदयपोल स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड पहुची जहां एनसीसी कैडेट्स श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा बीएन पब्लिक स्कूल, उदयपुर और बीएन कॉलेज के कैडेट्स ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News