geetanjali-udaipurtimes

एन.सी.सी. राष्ट्रीय एकता शिविर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

एन.सी.सी. समूह मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 12 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में आज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमे देशभर से आये हुये कैडेट्स ने रंग बिरंगी प्रस्तुतियों से दर्षको का मन मोह लिया तथा नृत्य के माध्यम से अनेकता में एकता का सन्देश दिया।

 | 

एन.सी.सी. राष्ट्रीय एकता शिविर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

एन.सी.सी. समूह मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 12 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में आज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमे देशभर से आये हुये कैडेट्स ने रंग बिरंगी प्रस्तुतियों से दर्षको का मन मोह लिया तथा नृत्य के माध्यम से अनेकता में एकता का सन्देश दिया। कार्यक्रम की शुभारम्भ कर्नाटक से आये हुए कैडेट्स ने गणेश स्तुति से की जिसमें उन्होने भरतनाट्यम सामूहिक नृत्य पेश कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उसके बाद आंध्रप्रदेश के कैडेट्स ने देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। महाराष्ट्र कैडेट्स ने लावणी नृत्य से दर्षको को गद्गद् कर दिया । उडीसा के कैडेट्स ने रघुपति राघव राजा राम गीत पर अपनी सुन्दर प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राजस्थानी कैडेट्स के ‘घूमर‘ नृत्य ने समाबांधा तथा जोधपुर के कैडेट्स के गीत ने सबको झुमने पर मजबुर कर दिया। जम्मू कश्मीर के कैडेट्स ने दिलबरो पर सामूहिक नृत्य तथा आसाम के कैडेट्स ने बिहू नृत्य की सुन्दर प्रस्तुतियां दी, आखिर में पंजाब से आये कैडेट्स ने भंगडा नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति दी।

एन.सी.सी. राष्ट्रीय एकता शिविर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में ब्रिगेडियर हर्शवर्धन सिंह एवं जिला कलक्टर आषुतोश पेडणेकर ने कैडेट्स का उत्साह बढाया एवं कलक्टर महादोय ने अपने संबोधन में कैडेट्स से रक्षा सेवाओ में आकर देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या के अन्तिम चरण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथी गण तथा सभी कैडेट्स के द्वारा एनसीसी गान हम सब भारतीय है का गायन कर कार्यक्रम को समाप्त किया। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पुरे भारत देश की संस्कृति का मिलन देखने को मिला। “राजस्थानी नृत्य काल्यो कूद पडो मेला में” के राजस्थानी नृत्य को देख पुरे भारत देश से आये कैडैट्स ने लुत्फ उठाया एवं रंगारंग कार्यक्रम जैसे एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गान, सामूहिक गान तथा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal