एनसीसी 10 राज बटालियन द्वारा एनसीसी दिवस मनाया

एनसीसी संगठन के 68 वें स्थापना दिवस पर कर्नल हरी भगवान, कमान् अधिकारी, 10 राज बटालियन एनसीसी, उदयपुर के तत्वाधान में उदयपुर में स्थित सहेली मार्ग एनसीसी प्रांगण में एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया ।

 | 

कर्नल हरी भगवान के नेतृत्व में स्थानीय तारा संस्थान वृद्धाश्रम में 10 राज के एनसीसी कैडेट्स ने वृद्धजनों से साक्षात्कार कर सेवा कार्य किया तथा बुजुर्गों को मिठाई एवं फल वितरित किये।

इस अवसर पर कर्नल हरी भगवान ने स्वच्छता जागरूकता विषयक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली एनसीसी प्रांगण से चेटक सर्किल, दिल्ली गेट, हाथी पोल, होते हुए मोहता पार्क में समाप्त हुई, जहां कैडेट्स ने श्रमदान किया। कर्नल हरी भगवान ने जन मानस को सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप हैड क्वार्टर के अधिकारी लेफ्टीनेंट प्रेमशंकर श्रीमाली, 10 राज. बटालियन एनसीसी, उदयपुर के सूबेदार मेजर ओम प्रकाश एवं समस्त पी.आई.स्टाफ का सहयोग रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News