एन.सी.सी ने निकाली 'अर्थ आवर' रैली
लोगों को अर्थ आवर के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आज 1 राज नेवल यूनिट के तत्वाधान में "आर्थ आवर " रैली का आयोजन किया गया।
लोगों को अर्थ आवर के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आज 1 राज नेवल यूनिट के तत्वाधान में “आर्थ आवर ” रैली का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता रैली को कमान्डिंग ऑफिसर कमांडर कृष्ण कुमार मेहता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एन.सी.सी के 150 कैडेट्स ने भाग लेकर शहर के लोगों में जागरूकता फैलाई।
रैली एम.बी ग्राउंड से सुबह 8.30 बजे शुरू होकर सूरजपोल तथा टाउन होल में आकर समाप्त हुई, जहाँ एक भाषण का भी आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य कैडेट्स को अर्थ आवर विषय पर जगरूक करना था।

