एनसीसी का योग की ओर कदम
आयुष मंत्रालय तथा आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में 5 राजस्थान बालिका एनसीसी यूनिट उदयपुर की एनसीसी कैडेट्स द्वारा 21 जून को मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए तैयारी आंरभ कर दी गई है।

5 राज.बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हरविन्दर ठुकराल व प्रशासनिक अधिकारी केप्टन निष्ठा शर्मा के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक आयोजित कराया जा रहा है। केप्टन शर्मा ने बताया कि यूनिट के ग्यारह स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आगामी 2 मई तक प्रार्थना सभा के दौरान योगाभ्यास किया जायेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आर्ट ऑफ लिविंग से मीरा तिवारी, डॉ.विद्या आचार्य तथा अनमोल सिंह मान, आयुष मंत्रालय से डॉ.संजय माहेश्वरी अपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।