एनसीसी का अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता शिविर 17 से

एनसीसी निदेशालय राजस्थान की तरफ से अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता कैम्प 2014 उदयपुर के बी.एन.कॉलेज में 17 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि उपमहानिदेशक (एनसीसी) राधाकृष्णन शंकर के उद्बोधन से होगा।

 | 

इस शिविर में भारत के विभिन्न प्रान्तों के 600 कैडेट्स भाग लेंगे। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, धार्मिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र तथा अनुशासन सिखाना है। साथ ही मेवाड़ की गौरवशाली संस्कृति का परिचय करवाना भी है। शिविर दिवसों में कई तरह के आयोजन जैसे अपने अपने राज्यों के समूह नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

प्रशासन की ओर से कैडेट्स को जगदीश मंदिर, दूधतलाई, गुलाबबाग, फतहसागर, पिछोला, सहेलियों की बाड़ी, सुखाडि़या सर्किल, हल्दीघाटी इत्यादि देखने का मौका मिलेगा। कैडेट्स को सामाजिक सेवा के तहत नारायण सेवा संस्थान देखने एवं वहां सेवा करने का अवसर मिलेगा। शिल्पग्राम मेला कैडेट्स के मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News