उदयपुर में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

एनसीसी आर्मी विंग यूनिट-10 राज बटालियन एनसीसी उदयपुर की ओर से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल हरी भगवान ने स्थानीय 659 टीपीटी कम्पनी उदयपुर में किया।

 | 

 कैम्प कमाण्डेन्ट ने सभी कैडेटों को एकता और अनुशासन की महत्ता तथा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रसेवा में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने एनसीसी संगठन को विश्व की सबसे बड़ी ’’यूथ यूनिफॉर्म फोर्स ’’ बताया ।

उन्होंने शिविर के दौरान दिये जाने वाले प्रशिक्षण जैसे फायरिंग, मेपरिडिंग, आब्स्टेकल कोर्स, ट्रैकिंग, हथियार प्रशिक्षण, टंेट पिचिंग, शारीरिक व्यायाम आदि का ब्यौरा दिया तथा अन्य गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण, गांव गोद लेने व अन्य समाजोन्मुखी कार्यों में सभी कैडेटों द्वारा अनिवार्य रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी ।

        इस शिविर में उदयपुर, राजसमन्द, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाडा व डूंगरपुर जिलों से  लगभग 570 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। यह शिविर 24 सितम्बर तक जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News