एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
एनसीसी आर्मी विंग यूनिट 10 राज बटालियन की ओर से बी.एन. पब्लिक स्कूल चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल हरी भगवान के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

एनसीसी आर्मी विंग यूनिट 10 राज बटालियन की ओर से बी.एन. पब्लिक स्कूल चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल हरी भगवान के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर कर्नल हरी भगवान ने शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी बढाओ, बिमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छता आदि विषयो पर जानकारी दी एवं कैडेट्स को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन तक संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग, पीटी, सैन्य ड्रील, गार्ड ऑफ ऑनर, योगा, आई.सी.आई.सी.आई बैंक के द्वारा केश लेस इण्डिया आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान दौड़, वाद-विवाद, खेल-कूद प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिनमें विजेताओं एवं सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल वितरित कर सम्मानित किया गया।