नोएडा में NCR का बनेगा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, जाने किन-किन शहरों को मिलेगा फायदा ?

 | 
नोएडा में NCR का बनेगा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, जाने किन-किन शहरों को मिलेगा फायदा ?

Noida to have the largest metro network in the NCR : गौतमबुद्धनगर की 20 लाख आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक का जाल बिछा रहा है, जो एनसीआर के किसी भी शहर में सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसका लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट शहर के लोगों को आने वाले समय में मिलेगा।

इन तीन शहरों में आना-जाना होगा आसान

दिल्ली समेत एनसीआर के किसी भी शहर गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अभी तक नोएडा प्राधिकरण 47.157 किलोमीटर का मेट्रो रेल का ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसमें एक्वा लाइन का 29.707 किलोमीटर ट्रैक शामिल है, जबकि ब्लू लाइन मेट्रो का 13.5 किलोमीटर व मैजेंटा लाइन का 3.95 किमी ट्रैक भी शामिल है।

एलएनटी को भी टेंडर जारी किया

नोएडा प्राधिकरण की एक्वा लाइन विस्तार व लिंक लाइन को लेकर 22.609 किमी का नया ट्रैक विछाने का काम किया जा रहा है, जिसमें सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन 11.56 किमी व ग्रेटर नेाएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.5 किमी के ट्रैक बिछाने के लिए एलएनटी को भी टेंडर जारी कर काम अवार्ड किया जा चुका है।

तीन मेट्रो के रूट पर 35 स्टेशन संचालित

इसके तहत 10 स्टेशनों को निर्माण होने जा रहा है जबकि ग्रेनो वेस्ट तक 8.449 किमी नए ट्रैक में पांच स्टेशन बनाया जाएगा। यानी कुल 15 मेट्रो स्टेशन नोएडा में और तैयार होंगे। वहीं, पहले से तीन मेट्रो के रूट पर 35 स्टेशन संचालित हो रहे है।

ब्लू लाइन मेट्रो: इसका रूट सेक्टर-15 से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी सेक्टर-62 तक है, जिसकी कुल दूरी 13.5 किमी है और इसमें 12 स्टेशन हैं।

मैजेंटा लाइन: इसका रूट सेक्टर-38 ए से कालिंदी कुंज तक है, जिसकी कुल दूरी 3.95 किमी है और इसमें 02 स्टेशन हैं।

एक्वा लाइन: इसका रूट नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक है, जिसकी कुल दूरी 29.707 किमी है और इसमें 21 स्टेशन हैं।

एक्वा लाइन (लिंक): इसका रूट बॉटनिकल गार्डन (ब्लू व मैजेंटा लाइन) से सेक्टर-142 तक है, जिसकी कुल दूरी 11.56 किमी है और इसमें 08 स्टेशन हैं।

एक्वा लाइन (विस्तार): इसका रूट सेक्टर-51 से सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक है, जिसकी कुल दूरी 8.449 किमी है और इसमें 05 स्टेशन हैं।

एक्वा लाइन (विस्तार): इसका रूट ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक है, जिसकी कुल दूरी 2.6 किमी है और इसमें 02 स्टेशन हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News