धात्री मां को प्रदान की बच्चों की आवश्यक सामग्री

 | 
इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित

उदयपुर 7 अगस्त 2020। इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित किये गये दुग्धपान सप्ताह के अंतिम दिन आज धात्री मां को बच्चों की जरूरत संबंधी आवश्यक सामग्री प्रदान की।

क्लब अध्यक्ष अंजू माहेश्वरी ने बताया कि इससे पूर्व क्लब ने पोस्टर के जरिये माताओं को दुग्धपान के लाभ एवं उसके महत्व से अवगत कराया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दुग्धपान कराने वाली माताओं को बच्चों के वस्त्र, कम्बल, बच्चों की खाद्य सामग्री वितरीत की। 

इस अवसर पर सचिव रेखा कुमार व चंद्रा कोठारी मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News