निर्धन एवं असहायों को दी जरूरतमंद सामग्री

उदयपुर के सोशल वेलफेयर क्लब एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर रह रहे निर्धन एवं जरूरतमंद को वस्त्र एवं असहाय बच्चों हेतु वस्त्र एवं खिलौने वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वस्त्र वितरण का यह कार्यक्रम सोशल वेलफेयर क्लब के प्रभारी एच.सी.नागदा एवं श्रीमती रेखा श्रीमाली के मार्गदर्शन में किया गया।

 | 

विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकगण के सहयोग से समस्त आयु वर्ग के व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों हेतु वस्त्रों का संकलन किया गया। इसी कड़ी में आज सभी बच्चें वस्त्रदूत के रूप में एन.सी.सी. एवं स्काउट के छात्रों द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र एवं छोटे बच्चों को वस्त्रों के साथ खिलौने भी वितरित किए गए। खिलौने प्राप्त कर बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रेरणास्रोत विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं हेडमास्टर राजेश धाभाई ने समाजहित के कार्य हेतु छात्रों की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय विगत वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाजहित के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News