निलम वर्मा – मिस तरूणी 2015
राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह तथा तरूणी 2015 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दामिना चौधरी एवं प्राचार्या प्रो. प्रभा वाजपेयी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस तरूणी-2015 का चयन रहा । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली […]

राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह तथा तरूणी 2015 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दामिना चौधरी एवं प्राचार्या प्रो. प्रभा वाजपेयी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस तरूणी-2015 का चयन रहा । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी पोशाकों में सजधज कर क्रमशः तीन चरणों रेम्पवॉक, टेलेन्ट, एवं प्रश्नोत्तरी राउण्ड को पूर्ण करते हुए नीलम वर्मा मिस तरूणी-2015 चुनी गई।
द्वितीय करूणा सुथार एवं तृतीय दामिनी सोनी रही । प्रतियोगिता के निर्णायक विजन एकेडमी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता कौशिक एवं श्रीमती उषा किरण दशोरा थी। वार्षिक उत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र दिए गये।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंकुर कपूर तुली ने किया एवं धन्यवाद कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शैलजा भारद्वाज द्वारा दिया गया।
