हरियाणा के गुरुग्राम में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 5 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

 | 

Udaipur Times, Haryana News गुरुग्राम : 18 मई 2026 : हरियाणा के गुरुग्राम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिनांक 17.05.2026 को जनगणना अधिकारी नगर निगम गुरुग्राम द्वारा थाना शहर, गुरुग्राम में एक शिकायत जनगणना ड्यूटी लगे 05 कर्मचारी द्वारा जनगणना की ड्यूटी नहीं करने के संबंध में दी गई। 

संदीप, हंसराज, कुलदीप, राजेश कुमार व अमित कुमार नामक कर्मचारी को बार-बार निर्देश, मार्गदर्शन देने के बाद भी उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा जनगणना की ड्यूटी नहीं की जा रही है। जिससे कि जनगणना में बाधा उत्पन्न हो रही है उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा जनगणना करने के संबंध में सरकार के आदेशों का जानबूझकर पालन नहीं किया जा रहा। शिकायत पर थाना शहर, गुरुग्राम में सेंसस (जनगणना) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में जांच की जा रही है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News