ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने ली श्रमिक युवक की जान

काया गांव के देहिमाता में चल रहे हाइवे निर्माण कार्य में लगे पत्थर से लदे ट्रेक्टर पर सवार मज़दूर की आज सुबह ट्रेक्टर पलटने से पत्थरो में दबकर मौत हो गई। बताया जाता है की ट्रेक्टर चालक लापरवाही से ट्रेक्टर चला रहा था जिसके कारण ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने से उसमे सवार एक मज़दूर पत्थर से दबकर मर गया।

 | 

ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने ली श्रमिक युवक की जान

उदयपुर 16 जुलाई 2019, शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के काया गांव के अंदर देहिमाता में चल रहे हाइवे के कार्य पर एक ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने मज़दूरी करने आये युवक की जान ले ली।

गोवर्धन विलास पुलिस थानाधिकारी ने बताया की काया गांव के देहिमाता में चल रहे हाइवे निर्माण कार्य में लगे पत्थर से लदे ट्रेक्टर पर सवार मज़दूर की आज सुबह ट्रेक्टर पलटने से पत्थरो में दबकर मौत हो गई। बताया जाता है की ट्रेक्टर चालक लापरवाही से ट्रेक्टर चला रहा था जिसके कारण ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने से उसमे सवार एक मज़दूर पत्थर से दबकर मर गया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने मृतक श्रमिक की पहचान 22 वर्षीय कन्हैयालाल गमेती पुत्र आसु गमेती निवासी नोरा थाना नाई के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर दुर्घटना के बाद से ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रेक्टर मालिक की तलाश कर फरार ट्रेक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News