नेहा कोठारी अध्यक्ष, सुरभि करणपुरिया सचिव बनी
उदयपुर 11 जुलाई 2019। उदयपुर लेकसिटी लेकसिटी लेडीज़ सर्कल 125 की 7वीं वार्षिक आम बैठक आज दी फ़र्न रेसीडेंनसी में आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2019-2020 के लिये नेहा कोठारी अध्यक्ष एवं सुरभि करणपुरिया सचिव चुने गये। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान लेडीज़ सर्कल के अध्यक्ष पूजा बंसल थी।

नवीन कार्यकारिणी में समीना हन्ज़ला को वाइस चेरपर्सन, नीलम मान्डावत कोषाध्यक्ष तथा निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में शबनम तोबवाला को शामिल किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इससे पूर्व उदयपुर लेकसिटी लेडिज़ सर्कल की सचिव समीना हन्ज़ला तोब ने सदस्यों को वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट शबनम तोब की अध्यक्षता में प्रस्तुत की। सुरभि करणपुरिया ने वर्ष के लिए ऑडिट अकाउन्ट प्रस्तुत किए। समारोह में आयोजित उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल रिटायरमेंट सेरेमनी में चार्टर सदस्य रहे निपिका भंसाली, आरती न्याती द्वारा संगठन को 7 वर्ष तक दी गई निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें लेडीज़ सर्किल इंडिया ने सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।