आपसी रंजिश के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या
शहर के नाई थाना क्षेत्र के करनाल गांव में दीपावली की रात एक व्यक्ति की उसके ही भाई, भतीजे भाई की पत्नी और एक रिश्तेदार ने शराब के नशे पीट-पीट कर हत्या कर दी; जिसके बाद पुलिस आरोपी भाई, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि एक ऱिश्तेदार फरार है।

सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र गंगवानी ने बताया कि, दीपावली कि रात को आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ भूपिया ने अपने पिता बंशी लाल, माँ नाथी बाई और मामा चूका गमेती के साथ मिलकर मृतक प्रभु लाला के साथ जमकर मारपीट की और मृतक के परिवार के लोगों को घायल को अस्पताल नहीं ले जाने की धमकी दी। सुबह गांव के सरपंच पदमराज डामोर उसे अस्पताल ले गये, जहाँ पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश थी मृतक से – पुलिस ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र से पूछ-ताछ में सामने आया है, आरोपी भूपेंद्र का उसके चाचा से 9 वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी के चलते उसने बदला लेने के लिए दीपावली कि रात को मारपीट कि थी। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है।