क़र्ज़ नहीं चूका पाने के कारण नेताजी का मकान सीज़

उदयपुर में भाजपा के एक कद्दावर नेता एवं पार्टी के महामंत्री मोती लाल डांगी का मकान सोमवार को कोर्ट के आदेश पर सीज कर दिया गया। मोती लाल डांगी ने केपिटल फर्स्‍ट कम्पनी से अपने मकान के नाम से लोन लिया था, करीब साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की बाकियात बैंक से मकान के एवज में निकल रही थी। लेकिन लगातार पैसा नहीं चुका पाने की वजह से बैंक को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

 | 

कोर्ट ने भी कई बार भाजपा नेता को नोटिस भेज कर पैसा चुकाने के निर्देश दिए थे। लेकिन भाजपा के महामंत्री ने एक भी रुपया नहीं चुकाया। इस पर आज कोर्ट के आदेश के बाद बैंक कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में मोतीलाल डांगी का मकान सीज कर दिया गया। मकान के सीज करने की कार्रवाई के दौरान डांगी के परिवार का एक भी सदस्य मकान पर मौजूद नहीं था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News