कभी किसी की निन्दा न करें, उससे कुछ हासिल नहीं होगाः शास्त्रतिलक
युवा प्रवचनकार मुनिश्री शास्त्र तिलक विजय महाराज ने कहा कि कभी भी किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उससे कुछ हासिल नहीं होता है और निंदक व्यक्ति किसी को भी पसंद भी नहीं आता है।

युवा प्रवचनकार मुनिश्री शास्त्र तिलक विजय महाराज ने कहा कि कभी भी किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उससे कुछ हासिल नहीं होता है और निंदक व्यक्ति किसी को भी पसंद भी नहीं आता है।
वे आज हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित शातिनाथ जिनालय में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। किसी की निंदा करने से हमें क्या मिलता है। यदि कोई हमारी निंदा करें तो हमें पसंद आएगा क्या, यदि नहीं जो हमें भी दूसरों की निंदा करने से बचना चाहिये। निंदक व्यक्ति दुसरों की गंदगी को अपनी जबान से चाटता है।
मुनिश्री शास्त्र तिलक विजय महाराज ने कहा कि निंदा करने वाला समाज में गंदगी फैलाता है इसीलिए जीवन में संकल्प करना चाहिए कि किसी की निंदा नहीं करेंगे और कोई कर रहा है तो सुनेंगे भी नहीं। यह जानकारी श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति सेक्टर-4 के अध्यक्ष सुशील कुमार बांठिया ने दी।