कभी राइफल खरीदने के नहीं थे पैसे, अब हरियाणा की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल

 | 
कभी राइफल खरीदने के नहीं थे पैसे, अब हरियाणा की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल 

Udaipur Times, Haryana News, जींद : कहते है की अगर मेहनत कड़ी हो और लग्न सच्ची हो तो कोई भी मीकाम हासिल करना मुश्किल नहीं होता है। संगतपुरा की नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स-2026 में ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। किसान परिवार की नीरू के पास कभी राइफल खरीदने तक के पैसे नहीं थे।

समासेवी सोमवीर पहलवान ने राइफल उपलब्ध कराकर साथ दिया। चार साल कबड्डी खेलने के बाद 2019 में शूटिंग को करियर बनाया। एशियन गेम्स से पहले डेंगू होने के बावजूद अभ्यास जारी रखा और स्वर्ण जीता। मां सुदेश ने स्वर्ण के लिए मन्नत मांगी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी नीरू को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News