LPG उपभोक्ताओं के लिए जल्द आ रहा 10kg वाला नया गैस सिलेंडर ! जाने कितनी हो सकती है कीमत ?

 | 
LPG उपभोक्ताओं के लिए जल्द आ रहा 10kg वाला नया गैस सिलेंडर ! जाने कितनी हो सकती है कीमत ? 

Udaipur Times, New 10 kg Gas Cylinder : देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही एक नई सुविधा शुरू हो सकती है। सरकारी तेल डिस्‍ट्रीब्‍यूटर 10 किलोग्राम के नए LPG सिलेंडर को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे देशभर में उपलब्ध कराया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया सिलेंडर मौजूदा 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की तरह घर-घर पहुंचाया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत घरेलू रसोई गैस की सब्सिडी वाली दर पर नहीं, बल्कि कमर्शियल LPG की कीमत पर तय होगी।

हल्का होगा नया कंपोजिट सिलेंडर

प्रस्तावित 10 किलो का सिलेंडर कंपोजिट (Composite) तकनीक से बनाया जाएगा। यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का होगा। इससे इसे उठाना, ले जाना और ऊपरी मंजिलों तक पहुंचाना काफी आसान हो जाएगा।

इस सिलेंडर की एक और खासियत इसकी पारदर्शी बाहरी बॉडी होगी, जिससे उपभोक्ता बिना किसी अलग गैस गेज के यह देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इससे समय रहते रीफिल की योजना बनाना आसान होगा।

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

तेल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार, नया 10 किलो LPG सिलेंडर खास तौर पर इन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

प्रवासी मजदूर
किरायेदार
छात्र
रेहड़ी-पटरी वाले
छोटे कैफे संचालक
फूड स्टॉल और ढाबा संचालक

इन उपभोक्ताओं को अक्सर 19 किलो के बड़े कमर्शियल सिलेंडर को रखने और इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है। नया छोटा सिलेंडर उनके लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है।

फिलहाल कौन-कौन से सिलेंडर उपलब्ध हैं?

वर्तमान में सरकारी तेल कंपनियां कमर्शियल उपयोग के लिए 19 किलो, 5 किलो और 2 किलो के LPG सिलेंडर उपलब्ध कराती हैं। वहीं घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो का सिलेंडर दिया जाता है।

दिल्ली में फिलहाल इनकी कीमतें 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर 2,930 रुपये है। 5 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये है। प्रस्तावित 10 किलो सिलेंडर भी कमर्शियल LPG दरों पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

कहां मिलेगा नया सिलेंडर?

सूत्रों के मुताबिक, यदि योजना को मंजूरी मिलती है तो नया सिलेंडर मौजूदा LPG एजेंसियों के अलावा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि खासकर शहरी क्षेत्रों में लोगों को इसे आसानी से खरीदा जा सके।

अभी लॉन्च डेट तय नहीं

सरकारी तेल कंपनियों ने अभी इस सिलेंडर की लॉन्चिंग की तारीख घोषित नहीं की है। कंपनियां फिलहाल बाजार की मांग, सुरक्षा मानकों और वितरण व्यवस्था का आकलन कर रही हैं। इन सभी पहलुओं पर अंतिम फैसला होने के बाद ही 10 किलो LPG सिलेंडर बाजार में उतारा जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News