नवीन बस सेवा का संचालन एक जून से
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम उदयपुर आगार द्वारा जन प्रतिनिधियों की मांग एवं आमजन के सुविधार्थ 1 जून से नवीन बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। आगार के मुख्य प्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि नवीन बस सेवा में उदयपुर से सेमारी वाया परसाद, निम्बोदा, सराडा मार्ग शामिल है। वहीं पूर्व में संचालित उदयपुर-जैसलमेर बस सेवा का मार्ग परिवर्तन कर इसे अब आबूरोड, बाड़मेर होकर संचालित किया जायेगा।