New City : 10 हजार एकड़ में यहां बनेगा नया शहर, युवाओं को मिलेगी रोजगार

 | 
New City : 10 हजार एकड़ में यहां बनेगा नया शहर, युवाओं को मिलेगी रोजगार 

Udaipur Times, Rajasthan News, Rajasthan Government built new Town : राजस्थान सरकार पश्चिमी क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। जोधपुर और पाली के बीच एक नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसे राजस्थान के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। 

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा

इस परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। लगभग 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली यह टाउनशिप आधुनिक औद्योगिक हब के रूप में विकसित की जाएगी। इस परियोजना की जिम्मेदारी Rajasthan State Industrial Corridor Development Corporation Limited को सौंपी गई है, जो इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित कर रही है।

सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर एक साथ काम 

परियोजना के पहले चरण में सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर एक साथ काम शुरू कर दिया गया है। रोहट क्षेत्र में सड़कों के लिए डिमार्केशन का कार्य जारी है। जोधपुर के कांकाणी स्थित 400 केवी जीएसएस से बिजली लाइन बिछाई जा रही है और कुड़ी से रोहट तक जल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। परियोजना स्थल पर प्रशासनिक संचालन के लिए जेपीएमआईए कार्यालय भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। 

रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

इस औद्योगिक टाउनशिप के विकसित होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही, यह क्षेत्र निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News